ना मैं मांगू खेल खिलौना ना मैं लाल फरारी naa main maangu khel khilona na main lal farari


ना मैं मांगू खेल खिलौना ना मैं लाल फरारी
एक बार करवा दे बाबा नीले की सवारी
तेरे संग झूम लून मैं ये दुनिया घूम लूँ मैं

मैं भी देखूं नीला घोडा कैसे दौड़ लगता
जब कोई प्रेमी याद है करता झटपट दौड़ के आता
रोतो के चेहरे पे लाता ये मुस्कान है प्यारी
एक बार करवा दे बाबा नीले की सवारी
तेरे संग झूम लून मैं ये दुनिया घूम लूँ मैं

माँ कहती एक दिन तू तो नीले चढ़ आएगी
रुठ गयी जो खुशियां हमसे वापस लौटाएगा
उस दिन से तो मैं भी देखूं बाबा राह तुम्हारी
एक बार करवा दे बाबा नीले की सवारी
तेरे संग झूम लून मैं ये दुनिया घूम लूँ मैं

माँ के हाथ का खीर चूरमा जिस दिन तू खायेगा
सच कहता है रोमी उसको भूल नहीं पायेगा
आना जाना लगा रहेगा होगी पक्की यारी
एक बार करवा दे बाबा नीले की सवारी
तेरे संग झूम लून मैं ये दुनिया घूम लूँ मैं
ना मैं मांगू ..............

download bhajan lyrics (1693 downloads)