अयोध्या का है सुन्दर नजारा

अयोध्या का है सुन्दर नजारा ।
ये तो तीर्थो में तीरथ है प्यारा ॥टेक ॥

अयोध्या है बड़ा मनभवन ।
हो ये तो भूमि बड़ी है पावन॥
वह प्रेम की सरयू धारा ॥1॥
ये तो तीर्थो में तीरथ है प्यारा ....

कोई गंगा में जाकर नहाए।
हो कोई सरयू में डुबकी लगाए॥
यहाँ राम घाट है न्यारा ॥2॥
ये तो तीर्थो में तीरथ है प्यारा ....

ओ माता सीता को जोगी बनाए ।
हो प्रभु राम के वो मन को भाए॥
सीताराम जी का वो जयकारा ॥3॥
ये तो तीर्थो में तीरथ है प्यारा ....

श्रेणी
download bhajan lyrics (2498 downloads)