दादी आज आपका हाल जानने आये है

अखिया न चुराओ दादी मांगने ना आये है,
हम तो दादी आज आपका हाल जानने आये है,
बोलो बोलो मावड़ी आप कैसे हो,

इतना काम करोगे तो दादी तुम थक जाऊगी,
एक पल की न फुर्सत दादी खाना कब खाओ गई,
थोड़ा तो आराम करो जी के समझाने आये है,
हम तो दादी आज आपका हाल जानने आये है,
बोलो बोलो मावड़ी आप कैसे हो,

थक जाओ तो कह देना मैं पैर तेरे दबा दूंगी,
भाव भरे भजनो की दादी लोरियां सुना दूंगी,
तेरी सेवा करने दद्दी तेरे बच्चे आये है,
हम तो दादी आज आपका हाल जानने आये है,
बोलो बोलो मावड़ी आप कैसे हो,

अपनी भी तू सोच रे दादी बचो की ये अर्जी है,
कहना हमारा फर्ज है दद्दी आगे तेरी मर्जी है,
कोई की मेरा सब है तेरा ये जतलाने आये है,
हम तो दादी आज आपका हाल जानने आये है,
बोलो बोलो मावड़ी आप कैसे हो,

download bhajan lyrics (1433 downloads)