जय हो मैया काली तु ही शेरावालीjai ho maiya kaali tu sheravali tu bhakt sab dar aawe banke sawali


भक्त सब दर आवे बनके सवाली ,
जय हो मैया काली, तु  ही शेरोवाली,
ब्रह्मा ,विष्णु , शिव भी तेरा हर पल ध्यान लगाते,
तेरी ज्योति से ही सब वेदों के ग्यान पाते,
तु ही लक्ष्मी , तु ही शारदा, तु ही विंध्यवाली
जय हो मैया काली , तु ही शेरोवाली,

हम भी पापी बैठे माँ तेरे ही द्वारे ,
बेसहारों को मिलता यहाँ से सहारे,
भक्त सब मस्ती में नाचे और बजाये ताली,
जय हो मैया काली, तु ही शेरोवाली,

सोहजाना गाँव में तेरा धाम मैया,
सबकी नाव पार लगाती बनके तु खैवेया,
दर्शन तेरा जो भी पाये, वो है भाग्यशाली,
जय हो मैया काली, तु ही शेरोवाली,

भक्त सब दर आवे बनके सवाली,
जय हो मैया काली, तु ही शेरोवाली,


प्रभाकर
माँ काली मंदिर
मालवीया नगर सोहजाना , गिद्वौर जमुई

download bhajan lyrics (1526 downloads)