हमारे हैं श्री गुरुदेव हमें किस बात की चिंता

हमारे हैं श्री गुरुदेव हमें किस बात की चिंता,
हमारे साथ हैं गुरुदेव, हमें किस बात की चिंता।
चरण में रख दिया जब माथ, हमें किस बात की चिंता॥
मेरे स्वामी को रहती है मेरी हर बात की चिंता।
मेरे बाबा को रहती है मेरी हर बात की चिंता॥

किया करते हो तुम दिन रात क्यूँ बिन बात की चिंता।
रहे हर स्वांस में भगवन तेरे इक नाम की चिंता॥

हुई इस दास पर कृपा, बनाया दास प्रभु अपना।
उन्ही के हाथों में जब हाथ, हमे किस बात की चिंता॥

गुरुदेव तुम्हारी जय होवे।
मेरे बाबा तुम्हारी जय होवे॥

download bhajan lyrics (3658 downloads)