मेरी ज़िन्दगी में क्या था

मेरी ज़िन्दगी में क्या था तेरी दया से पहले,
मैं भुजा हुआ दीया था तेरी दया से पहले

मेरी ज़िंदगी थी खाली जैसे सीप खाली होती,
मेरी बढ़ गई है कीमत तूने भर दिए मोती,
मेरी कुछ नहीं थी कीमत तेरी दया से पहला,
मैं भुजा हुआ दीया था तेरी दया से पहले,

दर दर भटक रहा था अपने गले लगाया,
मुझे मिल गया ठिकाना तेरी शरण जो आया,
मुझे कौन पूछता था तेरी बंदगी से पहले,
मैं भुजा हुआ दीया था तेरी दया से पहले

मुझे दर न तेरा मिलता किसके मैं गीत गाता,
जीवन था बर्थ था मेरा ऐसे ही बीत जाता,
न सुर न ये गला था तेरी किरपा से पहले,
मैं भुजा हुआ दीया था तेरी दया से पहले

download bhajan lyrics (1217 downloads)