डाल पर झूला डाला

डाल पर झूला डाला मुरारी तेरे लिए,
मुरारी तेरे लिए किशोरी तेरे लिए,

कोयालियाँ कू कू बोले,
पपीहा भी पी पी बोले,
मोर का शोर निराला मुरारी तेरे लिए,
डाल......

रेशम की डोरी होगी,
चन्दन की पटरी होगी,
सखिया संग झूला देगी मुरारी तेरे लिए,
डाल........

सखिया सब देवी होंगी,
ग्वाले सब देवता होंगे,
खड़े शंकर भी होंगे मुरारी तेरे लिए,
डाल ......

download bhajan lyrics (1587 downloads)