मेरा जीवन तेरी शरण

मेरा जीवन तेरी शरण।

सारे राग विराग हुए अब,
मोह सारे त्याग हुए अब।
एक यही मेरा बंधन,
मेरा जीवन तेरी शरण॥

अविरत रहा भटकता अब तक,
भटकूँ और अभी मैं कब तक।
पालूं केवल तुझ हो ही माँ,
एक यही मेरी है लगन॥


तेरे चरणों पर हों अर्पण,
मेरे जीवन के गुण अवगुण।
सारी व्यथाएं दूर करो माँ,
हो सुमित मेरा नंदन॥

जय जय माँ, जय माँ, जय जय माँ।
जय जय माँ, जय माँ, जय जय माँ॥

download bhajan lyrics (2279 downloads)