सेवा में हमको लगा लो

सेवा में  हमको लगा लो,
सेवक प्रभु तुम बना लो,
हम तो तेरे है खो ना जाये,
बुरे कर्मो से हमको बचा लो,
सेवा मैं हमको लगा लो.....

सुनलो हम दिल की कहना चाहते है,
हम तो चरणों में रहना चाहते है,
चरणों में हम को बिठा लो,
सेवक प्रभु तुम बना लो.....

छूटे ज़माना तेरा दर न छूटे,
रूठे ये दुनिया पर तू न रूठे ,
हम को न चौकठ से टालो,
सेवक प्रभु तुम बना लो,
हम तो तेरे है खो ना जाये....

दुनिया के रिश्ते नाते पल दो पल के,
रोमी की आखो से है आंसू झलके,
मुझको बबर से निकालो,
सेवक प्रभु तुम बना लो,
हम तो तेरे है खो ना जाये....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1469 downloads)