हम तो दीवाने मुरलिया के अजा अजा रे लाल यसोदा के

हम तो दीवाने मुरलिया के, अजा अजा रे लाल यशोदा के

तेरी बाट जोहे राधा गोरी, वो तो आई है चोरी चोरी
कहा देर करी सवारिया, हम तो दीवाने मुरलिया के

आई पूनम की रात सुहानी, जहा प्रीत की बजे शहनाई
अजा अजा रे कुवर कन्हाई, हम तो दीवाने मुरलिया के

अब काली घटा घिर आई, जहा पवन चले पुरवाई
मेरी चुनर उढ़ उढ़ जाए, हम तो दीवाने मुरलिया के

मेरी बीच भवर में है नईया , मेरी नईया का तू ही खिवईया
मेरी पार लगा जा नईया, आजा आजा रे कृष्ण कन्हैया

श्रेणी
download bhajan lyrics (1955 downloads)