हमारी भी ले लो खबर डमरूवालेhamari bhi le lo kharbar damruvale japu naam atho pehar damruvale


हमारी भी ले लो खबर डमरूवाले,
जपूँ नाम आठों पहर डमरूवाले,

दुखिया गरीब जो भी तेरा नाम ले लिया,
उसका है भोलेनाथ पूर्ण काम कर दिया,
आया शरण मे जो भी निहाल हो गया,
तेरी कृपा से एकदम ओ खुशहाल हो गया,
शहेंशाह हो या महादीन दुखिया,
सब पर है रखते नज़र डमरूवाले,

जटा बीच गंगा को सवारा है आपने,
मस्तक पर चंद्रमा को संभाला है आपने,
अपनी व्यथा को जो भी तुमको सुना दिया,
उसकी भोले शंकर तू बिगड़ी बना दिया,
मेरी टेर सुनकर नही आ रहे हो,
क्या भक्ति में है कुछ कसर डमरूवाले,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1857 downloads)