गुरु देव सहारा बन जाओ

गुरुदेव सहारा बन जाओ,
भगवान सहारा बन जाओ,

प्रभु राम कहो, घनश्याम कहो,
मेरे श्याम सहारा बन जाओ,
गुरुदेव सहारा बन जाओ.......

घट भीतर घोर अंधेरा है,
गुरुदेव उजाला बन जाओ,
गुरुदेव सहारा बन जाओ......

भवसागर नैया डूब रही,
गुरुदेव किनारा बन जाओ,
गुरुदेव सहारा बन जाओ......

दिन बीत रहे हैं दरस बिना,
गुरुदेव हमारे आ जाओ,
गुरुदेव सहारा बन जाओ.....

Sandeep स्वामी
Khijuriwas,Alwar Rajasthan

download bhajan lyrics (1425 downloads)