तेरी किरपा से चलता गुजारा बाबा हमाराteri kirpa se chalta gujara baba hamara


तेरी किरपा से चलता गुजारा बाबा हमारा,
सिर पर रहे बाबा हाथ तुम्हारा,
तेरी किरपा से चलता गुजारा बाबा हमारा,

दर पे तुम्हारे जो भी है आता,
मन की मुरादे तुमसे वो पाता,
खाली न जाए झोली भर के वो जाता,
ऐसा है दाता,
तेरी किरपा से चलता गुजारा बाबा हमारा,

हार के जिस ने तुमको पुकारा,
देर न की तुमने दिया है सहारा,
हार के जो भी शरण में आता काम बनाता,
तेरी किरपा से चलता गुजारा बाबा हमारा,

तेरे दर पे आ के बाबा अर्जी लगा दी अर्जी लगा दी,
परविंदर की वारि बाबा देर क्यों लगा दी,
आँखों में आंसू आये तुमको पुकारा,
तेरी किरपा से चलता गुजारा बाबा हमारा,

download bhajan lyrics (1484 downloads)