मत खोलो हरि जी मेरा खाता

मत खोलो हरि जी मेरा खाता,
मेरा जनम जनम का नाता,

मैंने कौन जनम नही पाप किये,
तूने कौन जनम नही माफ़ किये,
मैं दीं प्रभु जी तुम दाता,
मेरा जन्म जन्म का नाता......

माँ कुमात कभी नही होती,
पूत कपूत भला हो जाये,
पिता अपना फ़र्ज़ निभाता,
मेरा जन्म जन्म का नाता,

मेरा खाता काला प्यारे,
ऋषियों से भर डाला प्यारे,
मैं तो निष् दिन राहा पाप कमाता,
मेरा जन्म जन्म का नाता,

मैं तो आया चरनी तुम्हारी,
विनती सुनो भगवन हमारी,
मेरे पापो को माफ़ करो दाता,
मेरा जन्म जन्म का नाता,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1525 downloads)