मेरे घर ना आए श्याम

मैंने सारे किए उपाय
मेरे घर न आए श्याम
कोई ऐसा जतन बताये
मेरे घर आ जाए श्याम

कोई कहे माखन मिसरी खाता
कोई कहे मेवा चूरमा भाता
मैंने छप्पन भोग लगाए
मेरे घर ना आए श्याम

कोई कहे ये शौक़ीन है भारी
मीठी खुशबु लगती है प्यारी
आँगन में फूल सजाये
मेरे घर ना जाए श्याम

बोले साधू संत और जोगी
जप तप पूजा करनी होगी
जप तप यज्ञ बड़े करवाये
मेरे घर न आए श्याम

सोनू ने फिर युक्ति सुझाई
जिसके वश हैं कृष्ण कन्हाई
तू राधे रटन लगा ले
तेरे घर आ जाए श्याम
तू ले राधे को नाम
तेरे घर आ जाए श्याम

श्रेणी
download bhajan lyrics (1943 downloads)