जय शारदा पुस्तक वाली माँ

जय शारदा पुस्तक वाली माँ तेरी महिमा निराली,
ज्ञान मान समान की देवी सुरगी सरिता वाली,
जय शारदा पुस्तक वाली माँ तेरी महिमा निराली,

तेरी शरण में जो भी आया नव सुर नव ले पाया,
विद्या धन से हुआ विभूषित चमकी उसकी काया,
जय शारदा पुस्तक वाली माँ तेरी महिमा निराली,

हंस तुम्हारी मियां सवारी सारी दुनिया जाने,
तेरी शरण में जो आये उसे देव लोग भी माने,
जय शारदा पुस्तक वाली माँ तेरी महिमा निराली,

शवेत बसन में तन की चांदनी अपनी किरण फेहलाये,
तीन लोक में हर कोई चरणों में शीश झुकाये,
जय शारदा पुस्तक वाली माँ तेरी महिमा निराली,

download bhajan lyrics (1314 downloads)