राधे नी तू है बरसने की बाला

राधे नी तू है बरसने की बाला,
मैं हु नंद गांव का ग्वाला तूने दीवाना कर डाला तेरी बल्ले बल्ले,
कान्हा रे के तेरे मोटे मोटे नैन के लुटे मेरे दिल का चैन के देखे तुझको ये दिन रेन,
मेरी जा बल्ले बल्ले,

इक बात बतानी है राधे तेरी सखिया तो मेरी दीवानी है,
तू तो छैल छबीला है,
सखियों पे डोरे डाले कान्हा तू रंगीला है,

सुन राधे किशोरी री शक मुझे तुझपर है,
मेरा दिल हुआ चोरी री,

चित चोर सांवरिया रे,
तोरे बिना जिया न लागे मैं हु तोरी वनवारिया रे,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1329 downloads)