कह देना मुरली वाले से keh dena murli vale se


कह देना मुरली वाले से 
तेरा यार सुदामा आया है 

ना हाथी हैं ना घोडा है
वो पैदल पैदल आया है
कह देना...........

ना धोती है ना कुरता है
वो मार लंगोटा आया है
कह देना..........

ना पैसा है ना ढेला है
चावल की पोटरिया लाया है
कह देना...........

ना जूते हैं ना चप्पल हैं
वो नंगे पैरों आया है
कह देना............

ना बीवी है ना बच्चे हैं
वो लठिया टेकता आया है
कह देना...........

श्रेणी
download bhajan lyrics (1960 downloads)