कन्हियाँ रंग डारे

होली है आई और मस्ती है छाई,
ग्वाल बाल संग करके तयारी सारी,
यमुना किनारे कन्हियाँ रंग डारे,
कन्हियाँ रंग डारे,

प्रेम रंग में रंगे है दोनों दुनिया सारी जाने,
होली के दिन इक हुये है गोकुल और बरसाने,
होली है आई मस्ती है छाई,
ग्वाल बाल संग करके तयारी सारी,
यमुना किनारे कन्हियाँ रंग डारे ...

श्रेणी
download bhajan lyrics (1016 downloads)