मुझे खाटू वाले का सहारा मिला है

मुझे खाटू वाले का सहारा मिला है,
के डूबे को जैसे किनारा मिला है,

बड़ी उलझने थी मेरी जिंदगी में,
खुशिया कहा थी मेरी ज़िंदगी में,
बुरे हाल में संग तुम्हरा मिला है,
के डूबे को जैसे किनारा मिला है,

लगता है कदमो में तारे विशे है,
चाँद और सूरज घर में सजे है,
नजरो को ऐसा नजारा मिला है,
के डूबे को जैसे किनारा मिला है,

कुछ और मांगे क्या बलजीत तुम से,
रूठ मत जाना जी भूले से मुझसे,
बड़ी मुश्किलों से द्वारा मिला है,
के डूबे को जैसे किनारा मिला है,

download bhajan lyrics (1204 downloads)