आजाओ माँ भवानी

चरणों में तेरे अर्पण मेरी सारी जिंदगानी,
तुम बिन है कौन मेरा आजाओ माँ भवानी,
चरणों में तेरे.......

झूठे हैं रिश्ते नाते झूठी हैं दुनिया दारी,
सच्चा है तेरा नाता सच्ची तू माँ हमारी,
आँचल मे माँ छुपालो आँखो मे आया पानी,
तुम बिन है कोन मेरा आजाओ माँ भवानी ॥
चरणों में तेरे अर्पण....

तेरे द्वार पे माँ आके मिलता है चैन मुझको,
अपनी दया से देदो भगति का दान मुझको,
चरणों से माँ लगालो कर दो मेहरबानी,
तुम बिन है कोन मेरा आजाओ माँ भवानी,
चरणों में तेरे अर्पण....

तेरे नाम की माँ मस्ती मै हो दीवाना,
दुनिया कहे सौदाई पागल कहे जमाना,
ईश्वर की आके सुनले दर्दे दिली कहानी,
तुम बिन है कोन मेरा आजाओ माँ भवानी,
चरणों में तेरे अर्पण मेरी.......                  

download bhajan lyrics (1288 downloads)