तेरे चरणों में ही मेरा धाम है माता

तेरे चरणों में ही मेरा धाम है माता,
मेरी हर सास जपे तेरा ही नाम माता,
तेरे चरणों में ही मेरा धाम है माता

नाम पावन है तेरा रूप तेरा निराला,
तेरे ही नूर से है सारे जग में उजाला,
होती मर्जी से तेरी हर सुबह शाम माता,
तेरे चरणों में ही मेरा धाम है माता

भगत के कष्ट हरती भव से मार है करती,
आखँ वाला ही देखे तेरी अध्भुत वो शक्ति ,
जिंदगी जिस ने है की तेरे ही नाम माता,
तेरे चरणों में ही मेरा धाम है माता

ज्योत तेरी जलाऊ तेरा गुण गान गाऊ,
आजा माँ शेरावाली जान तुझपर लुटाऊ,
तेरा प्रकाश हुआ तेरा गुलाम माता,
तेरे चरणों में ही मेरा धाम है माता

download bhajan lyrics (1271 downloads)