बरसेंगे नैना मेरे तरसेंगे नैना

बरसेंगे नैना मेरे, तरसेंगे नैना,
खोलो खोलो मैया जी दरवाजा,
आजा आजा पहाड़ा वाली आजा,
आजा आजा पहाड़ा वाली आजा,
बरसेंगे नैना मेरे, तरसेंगे नैना.....

दुनिया का बेडा पार लगाया,
मैं भी तो मैया मझधार में आया,
मेरी नैया को पार लगा जा,
आजा आजा पहाड़ा वाली आजा,
आजा आजा पहाड़ा वाली आजा,
बरसेंगे नैना मेरे, तरसेंगे नैना……

जगमग जगमग आरती उतारूँ,
मैं तो मैया तेरे दर पे आऊँ,
मेरे हृदय में जोत जगा जा,
आजा आजा पहाड़ा वाली आजा,
आजा आजा पहाड़ा वाली आजा,
बरसेंगे नैना मेरे, तरसेंगे नैना……

दिल के ये घाव मैया किसको दिखाऊ,
तू ना सुने तो मैया किसको सुनाऊं,
मेरे सपने सच बना जा,
आजा आजा पहाड़ा वाली आजा,
आजा आजा पहाड़ा वाली आजा,
बरसेंगे नैना मेरे, तरसेंगे नैना……

बरसेंगे नैना मेरे, तरसेंगे नैना,
खोलो खोलो मैया जी दरवाजा,
आजा आजा पहाड़ा वाली आजा,
आजा आजा पहाड़ा वाली आजा,
बरसेंगे नैना मेरे, तरसेंगे नैना….

download bhajan lyrics (1048 downloads)