जन्म अनमोल रे

राधे राधे राधे, राधे राधे राधे,,,,,,,,

जन्म अनमोल रे, तूँ राधे राधे बोल रे ll
मिलेगा साँवरिया, वजेगी बाँसुरिया
न बिना कुछ मोल रे, तूँ राधे राधे बोल रे

आदि शक्ति सी, राधा रानी
महिमा इन की, वेद वखाणी
ह्रदय पट्ट खोल रे, तूँ राधे राधे बोल रे,,,,,

राधे श्याम, मनोहर जोड़ी
नाम सुधा रस, बरसे चौंह औरी
प्रेम रस घोल रे, तूँ राधे राधे बोल रे,,,,,

राधे नाम, परम् धन पावन
कह वर वन तरु, लता सुहावन
जी चाहे यहां डोल रे, तूँ राधे राधे बोल रे,,,,,

बड़ी दयालु, तुमरी किशोरी
बिनती चरण, कमल में मोरी
वजे ढफ ढोल रे, तूँ राधे राधे बोल रे,,,,,
अपलोडर- अनिल रामूर्ति भोपाल

श्रेणी
download bhajan lyrics (1428 downloads)