Menu
×
प्रथम पन्ना
home
कृष्ण भजन
krishna bhajans
शिव भजन
shiv bhajans
हनुमान भजन
hanuman bhajans
साईं भजन
sai bhajans
जैन भजन
jain bhajans
दुर्गा भजन
durga bhajans
गणेश भजन
ganesh bhajans
राम भजन
raam bhajans
गुरुदेव भजन
gurudev bhajans
विविध भजन
miscellaneous bhajans
विष्णु भजन
vishnu bhajans
बाबा बालक नाथ भजन
baba balak nath bhajans
देश भक्ति भजन
patriotic bhajans
खाटू श्याम भजन
khatu shaym bhajans
रानी सती दादी भजन
rani sati dadi bhajans
बावा लाल दयाल भजन
bawa lal dayal bhajans
शनि देव भजन
shani dev bhajans
आज का भजन
bhajan of the day
भजन जोड़ें
add bhajans
Get it on Google Play Join Bhajan Ganga Whatsapp channel



Currently you are visiting mobile version. Click http://www.bhajanganga.com/ for full version
भजमन राम चरण सुखदाई

राम राम जय राजा राम पति दा पावन सीता राम,
राम राम जय राम राम जय राम राम जय राम,
भजमन राम चरण सुखदाई.....

जिहि चरनन से निकसी सुरसरि,
शंकर जटा समाई,
जटा संकरी नाम परयो है,
त्रिभुवन तारन आई,
भजमन राम चरण सुखदाई.....

जिन चरनन की चरन पादुका,
भरत रह्यो लवलाई,
सोइ चरन केवट धोइ लीने,
तब हरि नाव चलाई,
भजमन राम चरण सुखदाई....

सोइ चरन संत जन सेवत,
सदा रहत सुखदाई,
सोइ चरन गौतमऋषि-नारी,
परसि परमपद पाई,
भजमन राम चरण सुखदाई.....

दंडक वन प्रभु पावन कीन्हो,
ऋषियन त्रास मिटाई,
सोई प्रभु त्रिलोक के स्वामी,
कनक मृग सँग धाई,
भजमन राम चरण सुखदाई.....

कपि सुग्रीव बंधु भय-व्याकुल,
तिन जय छत्र फिराई,
रिपु को अनुज विभीषण निसिचर,
परसत लंका पाई,
भजमन राम चरण सुखदाई.....

राम राम, राम राम, राम राम....

सिव सनकादिक अरु ब्रह्मादिक,
सेष सहस मुख गाई,
तुलसीदास मारुत-सुतकी प्रभु,
निज मुख करत बड़ाई,
भजमन राम चरण सुखदाई....

श्रेणी
download bhajan lyrics (522 downloads)



Similar Bhajans