कोई कहे तुझे मेहन्दिपुर् वाला

कोई कहे तुझे मेहन्दिपुर् वाला,
कोई कहे तुझे सालासर् वाला,
दोनों ही इनके नाम प्यारे लगे,

मेहन्दिपुर् में मिल जायेगी शक्ति,
सालासर् में मिल जायेगी भक़्ति,
दोनों प्यारे है नाम ,
दोनों इनके है धाम , कोई कहे तुझे .......

दोनों जगह ही बाबा राज करे,
अपने भक़्तो पर बाबा नाज़ करे,
लेलो बाला का नाम,
दोनों प्यारे है धाम , कोई कहे तुझे .......

कोई कहे तुझे मेहन्दिपुर् वाला,
कोई कहे तुझे सालासर् वाला,
दोनों ही इनके नाम प्यारे लगे,

गयक ,अमन अगरवाल

download bhajan lyrics (1394 downloads)