खूबसूरत हैं आंखे तेरी सांवरे इक नज़र देख ले

खूबसूरत हैं आंखे तेरी सांवरे इक नज़र देख ले,
खुद वखुद नींद आ जाएगी प्यार से तू जरा देख ले,

दिल की गहराइयों ने छुआ है,
सांवरे इश्क तुमसे हुआ है,
मेरे इस दिल में चाहत तेरी कर गई क्या असर देख ले,

द्वार पे तेरे आना हुआ है,
मेरा दिल भी दीवाना हुआ है,
मर गए हम मोहब्बत में तेरी तुझको कुछ ना खबर देख ले,

दुनिया तेरी अदा पे मरी है,
कैसी नज़रों में जादूगरी है,
तेरे बिन है अधूरा मेरा ज़िन्दगी का सफर देख ले,
खूबसूरत हैं आंखे तेरी सांवरे इक नज़र देख ले,

भजन गायक
रूपसिंह रैकवार
Navjyoti Musical Group Vidisha ंप
Ph 8964983602

श्रेणी
download bhajan lyrics (1644 downloads)