श्याम तेरी दुनिया दीवानी है

खाटू वाले श्याम धनि तेरी अज़ाब कहानी है,
ओ सांवरे तेरी दुनियां दीवानी है,
श्याम तेरी दुनिया दीवानी है

मोरछड़ी तो तेरी करती कमाल है,
जो भी तू करता बाबा होता बेमिसाल है,
भक्तो के तू दिल में रहता दिलबर जानी है,
ओ सांवरे तेरी दुनियां दीवानी है,

हारे के सहारे बाबा तुम रखवाले हो,
पल में ही मान जाते बड़े भोले भले हो,
तुमसे बड़ा न दुनियां में कोई भी दानी है है,
ओ सांवरे तेरी दुनियां दीवानी है,

बड़ी प्यारी लगती तेरी लीले की सवारी है,
मुश्कान तेरी बाबा बड़ी प्यारी प्यारी है ,
मोटे मोटे नैन ये तेरी सुरमे दानी है,
ओ सांवरे तेरी दुनियां दीवानी है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1602 downloads)