कृपा करो मोपर श्री राधेkripa karo mopar shree radhe


कृपा करो, कृपा करो, कृपा करो मोपर श्री राधे
अब तो आई तेरे द्वारे,

रसिक जीवनी तुम हो श्यामा,
ना छोडो मझधार हे श्यामा ।
सखियन प्यारी कुञ्ज विहारिन,
श्याम भाव की सब सुख कारण ।
श्याम रहे निज तेज सवारिन,
कृपा करो, कृपा करो, कृपा करो मोपर श्री राधे ॥

सब बृज की ठकुरानी राधे,
तुम हो मेरी प्राण आधार ।
विपिन सम्पदा सदा किशोरी,
करो सदा नित्त चित्त की चोरी ।
सब गुण खान तद्यपि भोरी,
कृपा करो, कृपा करो, कृपा करो मोपर श्री राधे ॥

श्री राधे बरसाने वारी,
कृष्णा प्रिया अति भोरी भारी ।
हित्त गोपाल की प्राण जीवनी,
तुम तो पलकन डगर बुहारी ।
तुम सब मन की जानन हारी,
कृपा करो, कृपा करो, कृपा करो मोपर श्री राधे ॥

कृपा करो, कृपा करो

download bhajan lyrics (1808 downloads)