छोटी सी अर्जी लाया बाबा करलो तुम स्वीकार

छोटी सी अर्जी लाया बाबा करलो तुम स्वीकार,
इतना भरोसा मुझको करो गे न तुम इंकार,

हार गया दुखियो ने मुझको तोड़ दिया,
कोई नहीं है तुम संग नाता जोड़ लिया,
साथ निभाना मेरा सँवारे तेरो ही आधार,
इतना भरोसा मुझको करो गे न तुम इंकार,

दर दर भटका तब जाके मिला तेरा दर,
तेरे चरणों में रख दियां मैंने अपना सिर,
तुम ना सुनो गे किसको सुनाऊ सुन लो करूँ पुकार,
इतना भरोसा मुझको करो गे न तुम इंकार,

आस मेरी तुझपर ही टिकी मेरे श्याम धनि,
थोड़ी सी किरपा करदो न माँगा जायदा धनि ,
कमी तुझे किस बात को बोलो भर दो मेरे भंडार,
इतना भरोसा मुझको करो गे न तुम इंकार,

जिस पर हो मेरे श्याम तेरी सीधी दृष्टि,
उसका क्या बिगाड़े गई फिर ये श्रिष्टि,
रूभी रिधम तेरे द्वार खड़े बाबा हाथ पसार,
इतना भरोसा मुझको करो गे न तुम इंकार,

download bhajan lyrics (1337 downloads)