श्याम तेरा साथ मुझे उम्र भर मिले

श्याम तेरा साथ मुझे उम्र भर मिले,
रोज तेरा दर्शन का अवसर मिले,
श्याम तेरा साथ मुझे उम्र भर मिले,

तेरी आशकी का मुझे रंग चढ़ गया है,
सांवली सुरतिया पे दिल आ गया है,
प्यार तेरे चरणों का जम कर मिले,
श्याम तेरा साथ मुझे उम्र भर मिले

अगले जन्म मैं तेरी नगरी में बिछडु,
पल भर को ना तेरी नजरो से बिछडु,
रात के बसेरे को मंदिर मिले,
श्याम तेरा साथ मुझे उम्र भर मिले

पहले से जीवन नया चाहती हु,
अनाड़ी हु तेरी दया चाहती हु,
मौत भी मिले तो तेरे दर पर मिले,
श्याम तेरा साथ मुझे उम्र भर मिले

श्रेणी
download bhajan lyrics (1336 downloads)