तेरी सूरत में सांवरियां

तेरी सूरत में सांवरियां क्या जादू डाला है,
हर पल मेरी सांसो में तेरे नाम की माला है,
मेरे मन मंदिर में प्यारे तूने डेरा डाला है,
हर पल मेरी सांसो में तेरे नाम की माला है,

नैना ये कारे कारे देखे जो वो दिल हारे,
हम भी तो प्रीतम प्यारे हुए वनवारे,
तेरा तुक तुक मुस्काना ऐसा पलके झपकाना करता है मुझको दीवाना सुन सँवारे,
बांसुरी की तेरी है बाजीगरी,नींद लूटी मेरी,
तेरे पीछे पीछे डोलू तू कैसा ग्वाला है,
हर पल मेरी सांसो में तेरे नाम की माला है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1537 downloads)