पूजा करे तेरी सारा संसार ऐंसा मेरी अम्बे मैया का प्यारpooja kare teri sara sansar aisa meri ambe maiya ka pyar


पूजा करे तेरी सारा संसार,
ऐंसा मेरी अम्बे मैया का प्यार ।
सबसे निराली है जगदम्बिका,
मैया शक्तिशाली है जगदम्बिका ॥

ऊँचे पर्वतों पर अम्बे रानी ने आसन जमाया ।
पर्वतों के ऊपर मेरी मैया ने उपवन खिलाया ।
अनुपम है माँ रूप तेरा, ऊँचे डेरों वाली है जगदम्बिका ॥
मैया शक्तिशाली है जगदम्बिका...

प्रेम से ओ माता पुष्प चंदन जो तुझको चढ़ाए ।
भरके मन में श्रद्धा,भोग मैया जो तुझको लगाए ।
भरती हो खुशियों से, झोली जिसकी खाली है जगदम्बिका ॥
मैया शक्तिशाली है जगदम्बिका...

download bhajan lyrics (1839 downloads)