छोटी सी बिटिया तुम्हारी लाइ है माँ अरदासchoti si bitiyan tumhari lai hai maa ardaas


छोटी सी बिटिया तुम्हारी लाइ है माँ अरदास,
चरणों से अपने मुझको लग्न करना नहीं माँ उदास,
छोटी सी बिटिया तुम्हारी लाइ है माँ अरदास

पान सुपारी ध्वजा नारियल साथ में कुछ न लाइ हु,
नन्हे नन्हे पैरो से माँ मैं खुद चल कर आई हु,
मुझपे लुटाएगी तू ममता मुझको है ये विश्वाश,
छोटी सी बिटिया तुम्हारी लाइ है माँ अरदास

छोटी उम्र है ज्ञान नहीं है गांव की रहने वाली हु,
मंत्र श्लोक नहीं है आते माँ मैं भोली भाली हु,
नन्ही सी है उम्र मेरी माँ कर न सकू उपवास,
छोटी सी बिटिया तुम्हारी लाइ है माँ अरदास

download bhajan lyrics (1535 downloads)