साँचो है मैया का नाम रेsaancho hai mayia ka naam re


साँचो है मैया का नाम रे साँचो है,
साँचो है अम्बे तेरो नाम रे॥

तेरे लाखो रूप है मैया तेरा छटा निराली है,
राजा होये चाहे रांक दर पे तेरे सवाली रे,
हो साँचो है मैया का धाम रे साँचो है,
साँचो है अम्बे तेरो नाम रे ॥

जहाँ तेरी ज्योत जगी है, वहां आयी खुशहाली रे,
कोई भी बदा आये ना द्वारे, मिट जाये दुःख सारा रे,
हो साँचो है मैया का काम रे साँचो है,
साँचो है अम्बे तेरो नाम रे है॥

माँ तू ही दुर्गा तू ही शिवानी, तू जगदम्बे माँ अष्टभावनि,
ओ भवना वाली मैया शेरावाली, तेरा ही बस नाम जपे ये सवाली,
आठो पहर सुबह शाम रे साँचो है,
साँचो है मैया का काम रे साँचो है,
साँचो है अम्बे तेरो नाम रे.......

download bhajan lyrics (941 downloads)