मेरे छोटे से बजरंगी

सूरज को मुँह में न निगले मेरे छोटे से बजरंगी,
मेरे छोटे से बजरंगी मेरे प्यारे से बजरंगी,

जब बाला जी तने भूख लगे गी,
लाडू का भोग खिला दूंगी मेरे छोटे से बजरंगी,
सूरज को मुँह में न निगले मेरे छोटे से बजरंगी,

जब बजरंगी तू मांगे खिलौना,
तेरी छोटा गदा मंगवाए दूंगी,मेरे छोटे से बजरंगी,
सूरज को मुँह में न निगले मेरे छोटे से बजरंगी,

जब बाला जी तने सर्दी लगे गी,
तेरा चोला लाल सिला दूंगी ,मेरे छोटे से बजरंगी,
सूरज को मुँह में न निगले मेरे छोटे से बजरंगी

जब बजरंगी तू ध्यान करेगा,
श्री राम से तने मिला दूंगी,,मेरे छोटे से बजरंगी,
सूरज को मुँह में न निगले मेरे छोटे से बजरंगी

download bhajan lyrics (1419 downloads)