कान्हा के हम है दीवाने

कान्हा के हम है दीवाने
कोई माने ना माने

श्याम नाम जो लेकर जीते
प्रेम के प्याले भर भर पीते
आये है सबको पिलाने
कोई.........

दुनिया में कुछ और ना भावे
हर कोई राधे राधे गावे
बनकर मस्त दीवाने
कोई........

बाल गोपाल की लीला है नयारी
नाचे गावे दुनिया सारी
बचे भी हो गये दीवाने
कोई.........

राधा के तुम प्रीतम प्यारे
मीरा के प्रभू गिरधर नागर
मेरे भी भाग जगा दे
कोई..........

श्रेणी
download bhajan lyrics (1380 downloads)