जपे राम जी का नाम सुबहो शामjpe ram ki ka naam subho shaam


फेरे है माला राम की,
जपे राम जी का नाम सुबहो शाम ,
सेवक प्यारा बजरंगी,
फेरे है माला राम की

राम की आँखों का तारा है भरत समान दुलारा है,
रोम रोम में राम वसे राम ही काज स्वारा है,
नाचे है नो नो काल भी माँ अंजनी का लाल जी,
हाथो में लेकर ताल सेवक प्यारा बजरंगी,
जपे राम जी का नाम सुबहो शाम ,
सेवक प्यारा बजरंगी,

संजीवन बूटी लाये है लक्षमण के प्राण बचाये है,
साथ समंदर पार किया सोने की लंका जलाये है,
राम की सेवा करते है,ध्यान राम का धरते है,
करे राम जी की महिमा बखान सेवक प्यारा बजरंगी,
जपे राम जी का नाम सुबहो शाम ,
सेवक प्यारा बजरंगी,

सारे यहां में न दूजा वीर बलि हनुमत जैसा,
कभी न होगा दुनिया में सेवक बजरंगी जैसा,
भगतो का ये रखवाला है संकट हरने वाला है,
रखे भगतो का समान,सेवक प्यारा बजरंगी
जपे राम जी का नाम सुबहो शाम ,
सेवक प्यारा बजरंगी,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1440 downloads)