मिलता साई सदा भोले भाव से

मिलता साई सदा भोले भाव से,
मिले नेक नियत से ढूंढे उसे सच्ची लगन से मिलेगा जरूर,
मिलता साई बाबा साई

साई को पाना है तो खुद को निर्मल करो ,
पूरा विश्वाश रखो सइयम धरीज धरो
करता है आखिर सब की दुआ मंजूर,
मिलता साई बाबा साई....

अंतर यामी है वो तो जाने हर बात को,
उसने खुद आप रचा है सब के हालात को,
हर दम है पास वो तेरे नहीं तुझसे दूर,
मिलता साई बाबा साई

उसकी सेवा में आजा मैं मैं त्याग के,
बहार की नैन मूंद के भीतर से जाग के,
साहिल तू त्याग दे पहले ये झूठा गरूर,
मिलता साई बाबा साई

श्रेणी
download bhajan lyrics (1142 downloads)