जब जब तेरी मोरछड़ी लहराती है

जब जब तेरी मोरछड़ी लहराती है,
खाटू की मिटटी की खुशबु आती है,
तेरी प्यारे सूरत में वो जादू जो खाटू हमे लाती है,
प्यारा प्यारा प्यारा सांवरियां हमारा,

तू ही बता कैसे रिजाऊ ,
कैसे सांवरिया तुझको मनाऊ,
इक बार कह दे आके मुझे तू,
दिल क्या मैं अपनी जान भी लुटाऊ,
तेरे सिवा न कोई सँवारे,
प्यारा प्यारा प्यारा सांवरियां हमारा,

जब से निहारी सूरत तुम्हारी,
तब से चली है ऐसी खुमारी,
दिन रात तेरी यादो में खोया,
पागल सा कहती दुनिया ये सारी,
दुनिया की परवाह नहीं सँवारे,
प्यारा प्यारा प्यारा सांवरियां हमारा,

तूने किया मेरे लिए जो न भूल पाउ सारी उम्र वो,
बस इक तमनना इस प्रेमी की है,
संजय को अपने दिल से लगा लो
तू ही मेरी जिंगदी सँवारे,
प्यारा प्यारा प्यारा सांवरियां हमारा,

download bhajan lyrics (1137 downloads)