सब कहते हैं हारे का सहारा सांवरे

सब कहते हैं हारे का सहारा सांवरे
मैं भी हार के आई तेरे द्वार सांवरे
नीले चढ़के तू आजा एक बार सांवरे
मैं तो थक सी गई तुझे पुकार सांवरे
सब कहते हैं ..........

मेरी लागी लगन मत तोडना
साथ मेरा भी निभाना मत छोड़ना
तेरे संग संग जीना मर जाना सांवरे
तू ना आया तो हंसेगा ये जहां सांवरे
सब कहते हैं ..........

द्रौपदी की आके लाज को बचाये तू
बाबा हाथी को भी पल में छुड़ाए तू
दीं दुखियों के बनते सहारे सांवरे
मेरी सुनलो ना करुण पुकार सांवरे
सब कहते हैं ..........

तेरी पकड़ कलाई स्वीटी नहीं छोड़ेगी
तेरे दर से ये मुख नहीं मोड़ेगी
तू करता है सत्य से दुलार सांवरे
जग झूठा सच्चा तेरा दरबार सांवरे
सब कहते हैं .

download bhajan lyrics (1050 downloads)