करे जा मौज प्यारेkare jaa mauj pyare sanwara jab sath ho to darne ki kya baat hai


संवारा जब साथ हो तो डरने की क्या बात है,
करे जा मौज प्यारे करे जा मौज प्यारे,

हाथ जिस पर भी बाबा तुम्हारा है,
हर घडी चमके उसका सितारा है,
मेरे सितारे भी बाबा चमकादो ना,
मेरे  जीवन में भी खुशिया ला दो ना,
मैंने अपना  जीवन तुझपर है छोड़ा,
करे जा मौज प्यारे............

मेरे पास ना कोडी करू बात लाखो की,
तुम पर भरोसा है मेरी लाज राखो जी,
जैसे नरसी की तुमने लाज बचाई थी,
जैसे कर्मा की तुमने खिचड खाई थी,
लाज मेरी भी सांवरिया वैसे ही बचाना,
करे जा मौज प्यारे...........

दिल का ये नाता दिलदार से जोड़ा,
मौज करता हु दुनिया को है छोड़ा,
मेरे जीवन में बाबा जबसे तुम आये हो,
कहता कुमार बनके खुशिया छाए हो,
तेरी सेवा करता जाऊ मेरी ये तमना,
करे जा मौज प्यारे.........

download bhajan lyrics (1219 downloads)