बड़े प्यारे लगते है मेरी मैयाbde pyaare lagte hai meri maiya


बड़े प्यारे लगते है मेरी मैया शाकम्भरी तेरा सकराये और तुम,
बड़े प्यारे लगते है मेरी मैया तेरे दर्शन मेरा मंदिर और तुम,

उत्सव तेरा जब जब आये मन मेरा हरषाये,
दुनिया के किसी कोने में हो याद तुम्हारी आये,
बड़े प्यारे लगते है मेरी मैया

जब तक दर्शन ना कर लू मैं चैन नहीं आता है
नैनो से नैना मिल ते ही प्यार ये बढ़ जाता है,
बड़े प्यारे लगते है मेरी मैया

तेरे मंदिर की खुशबू से मन ये महक जाता है ,
भजनो को तेरे गा कर मैया मन ये सकूं पाता है,
बड़े प्यारे लगते है मेरी मैया

शाम कहे मंगल मये मैया ऐसा जादू चलाये ,
इक बार जो मंगल को गाये किरपा तुम्हारी पाए,
बड़े प्यारे लगते है मेरी मैया

download bhajan lyrics (1329 downloads)