बड़ी आस लेके आया

बड़ी आस लेके आया बाबा मैं तेरे द्वारे,
रखलेना लाज मेरी गर्दिश में है सितारे,
बाबा मैं तेरे द्वारे,

वीरान दिल को तुमने गुलशन की रोनके दी,
देखे है हमने तेरी रेहमत के ये नजारे ,
बाबा मैं तेरे द्वारे,

दीनो पे दुर्बलों पे की है दया की छाया,
दिल में वसाया उनको कल ये जो बेसहारे,
बाबा मैं तेरे द्वारे,

हद से गुजर गई है मेरी बेकशी कन्हियाँ,
कही दुःख न मार डाले होते हुए तुम्हारे,
बाबा मैं तेरे द्वारे,

मेरी मुश्किलें हटा कर वरदान ऐसा देना,
गजे सिंह रोज तेरे पावन चरण पखारे,
बाबा मैं तेरे द्वारे,

download bhajan lyrics (1199 downloads)