धड़कनो में बसा है श्याम मेरा dhadkano me bsa hai shyam mera


सुबह शाम जपूँ मैं बाबा नाम तेरा
मेरी धड़कनो में बसा है श्याम मेरा
मैं और कुछ ना जानूं तू मेरा मैं हूँ तेरा

डर नहीं मुझे कोई तू जो मेरे साथ है
डोर ये जीवन की तेरे ही हाथ है
मुझको तेरा सहारा है जीवन तुझपे वारा है
जबसे तुमको जाना है मैंने अपना माना है
मैं और कुछ ना जाऊं तू मेरा मैं हूँ तेरा

दुःख हो या सुख मुझे होंठों पे तेरा नाम रहे
चिंता हो या चिंतन हो चरणों में तेरे ध्यान रहे
तू ही मेरा दर्पण है ये जीवन तुझपे अर्पण है
हर मुश्कि से टाला है गिरने से पहले संभाला है
मैं और कुछ ना जाऊं तू मेरा मैं हूँ तेरा

download bhajan lyrics (1175 downloads)