छोटे छोटे घुंगरू छोटे छोटे पांव

छोटे छोटे घुंगरू छोटे छोटे पांव,
छम छम नाचे देखो वीर हनुमान,

राम जी की भक्ति राम जी का ध्यान,
सबसे बुलाए देखो राम राम राम
छोटे छोटे घुंगरू छोटे छोटे पांव,
छम छम नाचे देखो वीर हनुमान

राम जी का सेवक राम जी का दास,
ध्यान लगाए देखो सुबह और श्याम
छोटे छोटे घुंगरू छोटे छोटे पांव,
छम छम नाचे देखो वीर हनुमान

राम जी की माला फेरे दिन रात,
इसकी जुबां पे बस राम राम राम
छोटे छोटे घुंगरू छोटे छोटे पांव,
छम छम नाचे देखो वीर हनुमान

  • ललित गेरा
      (SLG Musician)
download bhajan lyrics (1740 downloads)