माँ को आज मनाएगेmaa ko aaj mnaayege


माँ का है जगराता माँ को आज मनाएगे,
जय माता दी बोल के सब जयकारे लायेगे,

दिन आज ख़ुशी का आया है माँ का दरबार सजाया है,
माँ के भगतो माँ की महिमा सब को सुनायेगे,
जय माता दी बोल के सब जयकारे लायेगे,

एह वारे न्यारे करदी है,
खुशियों से झोली भरदी है,
माँ के दर से भगतो झोलियाँ भर ले जायेगे,
जय माता दी बोल के सब जयकारे लायेगे,

भगतो ने धूम मचाई है,
नच नच के धुल उड़ाई है ,
धन्ना माँ की महिमा गा के माँ को रिजायेगे,
जय माता दी बोल के सब जयकारे लायेगे,

download bhajan lyrics (1199 downloads)