मुझे भी तेरी है दरकार mujhe bhi teri hai darkaar


एक नजर किरपा की करदो सांवरियां सरकार
मुझे भी तेरी है दरकार

लोग कहते तुझको  प्रतिपाला
अपने भगतो को तूने समबाला,
हाथ पकड़ लो श्याम हमारा तेरा ही आधार
मुझे भी तेरी है दरकार

लोग केहते हारे का सहारा
बना साथी जिसने भी पुकारा
अपना नैया खेते खेते मैं भी गया हु हार
मुझे भी तेरी है दरकार

शरण में शरनागत जो आये
श्याम कहे उसकी लाज बचाए
मुझ जैसे पापी को बाबा करना न इनकार
मुझे भी तेरी है दरकार

download bhajan lyrics (1307 downloads)