तेरे सिवा कौन बाबा जग में हमारा है

तेरे सिवा कौन बाबा जग में हमारा है
तू ही तो है मालिक मेरा तू ही तो सहारा है

तेरे बिना नाव मेरी चल नहीं पाएगी
थामी ना पतवार तो ये बीच डूब जाएगी
तू ही पतवार मेरी तू ही तो किनारा है
तू ही तो है मालिक मेरा तू ही तो सहारा है

नरसी और मीरा को भी पार उतारा है
महिमा सुनी है तेरी डीनो का रखवाला है
तू ही तो है मालिक मेरा तू ही तो सहारा है

पूजा नहीं पाठ नहीं भक्ति ना जानता
तुझको ही ही जानू तेरी शक्ति को पहचानता
विपिन माहि का बाबा तू ही खेवणहारा है
तू ही तो है मालिक मेरा तू ही तो सहारा है

download bhajan lyrics (1360 downloads)