मिटटी का खिलौना मिटटी में मिल जायेगा

अरे मान मेरा केहना नही तो पश्तायेगा,
मिटटी का खिलौना मिटटी में मिल जायेगा,

हो माया माया क्या करता है,
अंत समय कुछ काम ना आएगा
मिटटी का खिलौना मिटटी में मिल जायेगा,

बेटा बेटा क्या करता है
बेटा तेरा इक दिन पडोसी बन जाएगा
मिटटी का खिलौना मिटटी में मिल जायेगा,

बेटी बेटी क्या करता है तू ,
बेटी तेरी इक दिन ज्वाई ले जाएगा
मिटटी का खिलौना मिटटी में मिल जायेगा,

पडोसी पडोसी तू क्या करता है
पडोसी तो इक दिन जला के चला आएगा
मिटटी का खिलौना मिटटी में मिल जायेगा,

धन दोलत तेरी कोठी बंगले इन से ममता छोड़ दे पगले
जैसा बीज बोयेगा वैसा फल पायेगा
मिटटी का खिलौना मिटटी में मिल जायेगा,

श्रेणी
download bhajan lyrics (2288 downloads)